कांग्रेस ने हरियाणा से उम्मीदवारों की सूची जारी की, दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से टिकट – News18 हिंदी

नई दिल्ली. कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से उम्मीदवारों की सूची जारी की है. दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से चुनाव लड़ेंगे, कुमारी शैलजा सिरसा से चुनाव लड़ेंगी और महेंद्र प्रताप फरीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे. गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की लिस्‍ट जारी की थी, जिनमें पांच उम्मीदवार बिहार के थे. बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट से वर्तमान सांसद निषाद कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.

बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है. पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है. कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है.

Tags: 2024 Loksabha Election, Congress, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections


#कगरस #न #हरयण #स #उममदवर #क #सच #जर #क #दपदर #हडड #क #रहतक #स #टकट #News18 #हद

Leave a Comment