नोएडा का गैंगस्टर रवि काना थाईलैंड में गिरफ्तार, स्क्रैप माफिया के नाम से है कुख्यात, यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हाइलाइट्स

स्क्रैप माफिया रवि काना को थाईलैंड के बैंकाक से गिरफ्तार किया गया
जल्द ही नोएडा पुलिस रवि काना भारत लेकर आएगी

नोएडा. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब स्क्रैप माफिया रवि काना को थाईलैंड के बैंकाक से गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के हवाले से मिली रही जानकारी के मुताबिक लंबे समय से फरार रवि काना को थाईलैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही नोएडा पुलिस उसे भारत लेकर आएगी.

गौरतलब है कि गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. अभी तक 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है. पिछले दिनों पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया था. पत्नी की गिरफ्तारी के बाद से ही नोएडा पुलिस ने रवि काना को ट्रेस करना शुरू कर दिया था. पिछले दो महीने में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है. रवि सामूहिक बलात्कार के मामले में भी आरोपी है.

जनवरी में काना और 15 लोगों को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाया गया था. पिछले साल दिसंबर में काना पर गैंग रेप का आरोप लगा था जब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गार्डेन गलेरिया मॉल के पार्किंग लॉट में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था.

Tags: Noida news, UP latest news

#नएड #क #गगसटर #रव #कन #थईलड #म #गरफतर #सकरप #मफय #क #नम #स #ह #कखयत #यप #पलस #क #बड़ #कररवई

Leave a Comment