सलमान खान के घर गोली चलाने वाले 2 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं. आखिरकार दोनों आरोपियों को गुजरात के पकड़ लिया गया.

बॉलीवु़ड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोली चलाने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सफलता हासिल कर ली है. दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी. दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी.

बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी. इसके बाद भाग निकले थे. इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक दोनों आरोपियों को भुज के माता मढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया है.

Tags: Mumbai News, Salman khan

#सलमन #खन #क #घर #गल #चलन #वल #आरप #गजरत #स #गरफतर #मबई #करइम #बरच #क #मल #बड #सफलत

Leave a Comment