जैसे ही आप 400 सीटें देंगे… BJP सांसद साक्षी महाराज ने POK को लेकर दिया बड़ा बयान, क्‍या बोले?

नई दिल्‍ली. उन्नाव से भाजपा सांसद और आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान इसी सीट से उम्‍मीदवार साक्षी महाराज ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे ही आप 400 पार सीटें भाजपा को देंगे वैसे ही पाक अधिकृत कश्मीर में ‘तिरंगा’ फहरा दिया जाएगा. उन्‍होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत हिंदुस्तान की एक इंच जमीन नहीं ले सकती. पीएम मोदी ने 2019 में 300 मांगी थी इस बार 400 पार सीटे मांगी है. साक्षी महाराज ने कहा, ‘जैसे ही आप 400 पार सीटें देंगे वैसे ही पाक अधिकृत कश्मीर में ‘तिरंगा’ फहरा दिया जाएगा. भारत की सीमाएं सुरक्षित करने के लिए 400 पार चाहिए.’

Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Bhartiya Janta Party, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Sakshi maharaj

#जस #ह #आप #सट #दग #BJP #ससद #सकष #महरज #न #POK #क #लकर #दय #बड #बयन #कय #बल

Leave a Comment