
महाकुंभ नागा साधु
– फोटो : My Jyotish
खास बातें
Naga Sadhu: नागा साधुओं का जीवन होता है रहस्य से भरा, तो आइए जानते हैं नागा साधुओं का क्या रहस्य है।
Naga Sadhu Rahasya: नागा साधु, जो अपनी विशेष जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध हैं, उनका नाम सुनते ही हमारे मन में कई रहस्यमय और अद्वितीय चित्र उभरते हैं। ‘नागा’ शब्द का अर्थ होता है नग्न, और यह साधु पूरी तरह से बिना कपड़ों के रहते हैं। ये साधु अपने को भगवान शिव का दूत मानते हैं और उनके शरीर पर हर समय भभूत लगी होती है। ये साधु जटाजूट धारी और शिव के नाम का जाप करने को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं। नागा साधुओं की उपस्थिति कुंभ मेले में सभी के लिए एक विशिष्ट आकर्षण का केंद्र बन जाती है। ये साधु अपने रहन-सहन, उपासना और भक्ति के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध है, और लोगों को उनके बारे में जानने की उत्सुकता भी काफी अधिक होती है। कुंभ मेले के दौरान जब आम आदमी इन साधुओं को देखता है, तो उसका ध्यान उन पर स्वतः ही आकर्षित हो जाता है।
इस रहस्य की खोज में हम महाकुंभ की दुनिया में पहुंचे, जहां इन साधुओं का एक विशेष स्थान होता है। हमें बताया गया कि मेले में इन साधुओं का एक निर्धारित स्थान होता है, जहां वे अपने समय का अधिकतर हिस्सा बिताते हैं और जब तक अमृत स्नान का समय नहीं आता, वे वहीं रहते हैं। जैसे ही हम उस स्थान की ओर बढ़े, देखा कि छोटे-छोटे टेंटों के बीच एक हवनकुंड जल रहा था, जिसमें आहुति डालने के लिए कुछ नागा साधु बैठे थे और उनके कुछ अनुयायी उनके आस-पास बैठे थे। यह दृश्य अत्यधिक आध्यात्मिक और रहस्यमय था।
हम अब उनके टेंट के अंदर थे, और मन में थोड़ा भय भी था क्योंकि नागा साधु अक्सर हर किसी से बात नहीं करते। इन साधुओं के बारे में यह भी कहा जाता है कि अगर वे नाराज हो जाएं तो उनका गुस्सा समझ से बाहर हो सकता है। हालांकि, भोलेनाथ की कृपा से कुछ नागा साधुओं ने मुझे उनसे बात करने की अनुमति दी और मैंने उनके बारे में जानने की कोशिश की।
कुछ नागा साधुओं ने हमें अपनी दिनचर्या के बारे में बताया कि उनका कोई ठिकाना नहीं है, वे जब जैसा चाहते हैं, वैसा करते हैं और हमेशा प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं। अब वे भगवान को याद नहीं करते, बल्कि भगवान उन्हें याद करते हैं और किसी भी रूप में दर्शन दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक वादे के तहत धरती पर आए हैं और उस वादे को निभाने में लगे हुए हैं।
Disclaimer: यह जानकारी मान्यताओं, धारणाओं और अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध सामग्री पर आधारित है और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इस जानकारी के आधार पर कोई भी निजी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है ।
#Secret #Naga #Sadhu #Life #Naga #Sadhu #जनए #नग #सध #क #कय #ह #रहसय #कस #हत #ह #इनक #जवन