
हस्तरेखा हथेली को पढ़कर भविष्य बताने का शास्त्र है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में बनने वाली रेखाओं से उसके भाग्य का विचार किया जा सकता है। माना जाता है हथेली में बनने वाले उभार (पर्वत) और रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते हैं। भाग्यशाली लोगों के हाथों में कुछ विशेष प्रकार के निशान बनते हैं। आइए जानते हैं हथेली में बनने वाले शुभ चिह्नों के बारे में।
जब हथेली में बने चक्र का निशान
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा निशान बनता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। यदि इस प्रकार का निशान अंगूठे पर बनता है तो वह व्यक्ति अपने बौद्धिक कौशल और परिश्रम से धनवान बनता है। इसके अलावा यह निशान इस बात की ओर भी इशारा करता है कि ऐसा व्यक्ति अपने पिता को हर कदम पर सहयोग करता है और उसे समाज में सम्मान प्राप्त होता है।
जब हथेली में होती ये रेखा
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, यदि किसी की हथेली में भाग्यरेखा शुक्र पर्वत से उठकर शनि पर्वत के मध्य पहुंचे तो ऐसा जातक अपने पुरुषार्थ के बल पर कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचता है। ऐसा जातक अपने परिश्रम से ही धनवान बनता है।
ऐसा जातक होता है भौतिक सुखों से संपन्न
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा और चंद्र रेखा एक साथ मिलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है ऐसा व्यक्ति बेहद ही धनी होता है। ऐसा जातक भौतिक सुखों से संपन्न समझा जाता है। धन से जुड़े मामलों में इन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होती है।
अगर हथेली में हो ऐसा निशान
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्यरेखा कनिष्ठिका उंगली से शुरु होकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसा व्यक्ति अमीर होता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार ऐसा जातक अकूत धन-संपत्ति के मालिक बनता है।
#हसतरख #अपन #जञन #और #ववक #स #अकत #सपतत #क #मलक #बनत #ह #ऐस #हथल #वल