कनिपक्‍कम विनायक मंदिर, चित्तूर – हिन्दू पंचांग ब्लॉग

कनिपक्‍कम विनायक मंदिर, चित्तूर

कनिपक्‍कम विनायक मंदिर तिरुपति से 75 km दूर, चित्तूर आँध्रप्रदेश में स्थित है| आस्था और चमत्कार की ढेरों कहानियां इस मंदिर से जुडी हुईं है| इस मंदिर की स्थापना 11वीं सदी में चोल राजा कुलोतुंग चोल प्रथम ने की थी। बाद में इसका विस्तार 1336 में विजयनगर साम्राज्य में किया गया। ऐसा पोराणिक कथाओं में वर्णन है की राजा चोल ने इस मंदिर का निर्माण प्रभु की आज्ञा से लोगों के पाप और उनके मध्य झगड़ों को सुलझाने के लिए करवाया था| ऐसा मन जाता है, यहाँ गणेश प्रतिमा का आकार दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है| श्रद्धालु अपने आपसी झगड़ों से निजात पाने के लिए यहाँ दर्शन करके मन्नत माँगते हैं|

#कनपककम #वनयक #मदर #चततर #हनद #पचग #बलग

Leave a Comment