
Akshaya Tritiya 2023: निम्न चीजों का दान करने से होंगी माँ लक्ष्मी प्रसन्न, हमेशा भरा रहेगा धन-धान्य
– फोटो : google
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन विशेष तौर पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. ऐसा करने से साधक की मनचाही इच्छाएं पूर्ण होती हैं साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का भी विधान है. मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से आपको जिंदगी में खूब तरक्की मिलती है.
मात्र रु99/- में पाएं देश के जानें – माने ज्योतिषियों से अपनी समस्त परेशानियों
सभी के लिए हालांकि संभव नहीं होता है कि वह सोना खरीद पाएं. ऐसे में कई और उपाय हैं जिन्हें करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना बहुत लाभकारी साबित होता है.
- ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर कुमकुम का दान करना बहुत शुभ होता है. जो वैवाहिक जीवन जी रहे हैं उन्हें खास करके इसका दान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच नजदीकियां बढ़ती है और संबंध मजबूत होते हैं.
- अक्षय तृतीया के दिन किसी भूखे या गरीब व्यक्ति को अनाज अवश्य दान करें. माना जाता है कि दान करना बहुत ही पुण्य कार्य होता है जिसे करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करते समय सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सुपारी का दान करना सुख-सौभाग्य का कारक बनता है. ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होता है और जीवन में आने वाले कष्ट भी दूर होते हैं.
- माना जाता है कि नारियल का दान करने से व्यक्ति मोक्ष की प्राप्ति होती है. यदि ये दान अक्षय तृतीया के दिन किया जाए तो इसका लाभ अधिक होता है. ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है.
जन्मकुंडली ज्योतिषीय क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
#Akshaya #Tritiya #Mother #Lakshmi #Happy #Donating #Wealth #Ful #Akshaya #Tritiya #नमन #चज #क #दन #करन #स #हग #म #लकषम #परसनन #हमश #भर #रहग #धनधनय