ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे 1 नवम्बर को अनुराधा नक्षत्र में गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध 1 नवम्बर शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। उल्लेखनीय है की ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र भी परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। ज्ञातव्य है कि अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि और बुध एक-दूसरे के मित्र माने गए हैं। ऐसे में बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि –
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव के साथ उनकी मित्रता है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशि – 
बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको वित्त और निवेश के मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्‍हें नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। उनका प्रमोशन भी हो सकता है। साथ ही आपक स्टॉक मार्केट और सट्टा, लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं कारोबारियों को व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि – 
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही साहस और पराक्रम बढ़ेगा। वहीं व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार और व्यवसाय या साझेदारी के क्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं।

#गरह #क #रजकमर #बध #करग #नवमबर #क #अनरध #नकषतर #म #गचर

Leave a Comment