गुड लक बढ़ाता है एक्वामरीन स्टोन, इसे पहनने से मिल सकते हैं इतने सारे फायदे

ज्योतिष शास्त्र में अनेक रत्नों के बारे में बताया गया है। सभी ग्रहों के संबधित एक विशेष रत्न होता है। इन रत्नों के अलावा कई दूसरे रत्न भी हैं जो गुड लक के लिए पहने जाते हैं।

ऐसा ही एक रत्न यानी स्टोन है एक्वामरीन, ये हल्के नीले रंग का होता है। एक्वामरीन को हिंदी में बैरूज कहा जाता है। एक्वामरीन में गुड लक लाने की अद्भुत क्षमता होती है। जानिए क्या हैं एक्वामरीन के फायदे… 

  1. एक्वामरीन पहनने से मन और मस्तिष्क शांत होता है। मन-मस्तिष्क में चल रहे अनावश्यक विचार शांत होते हैं और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा महसूस करता है।
  2. हल्के नीले रंग का एक्वामरीन प्यार, विश्वास, दोस्ती और आपसी तालमेल की भावना को बल देता है।
  3. वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को एक्वामरीन पहनकर दूर किया जा सकता है।
  4. पेट, गले और लीवर से संबंधित रोगों में आराम मिलता है। यह पहनने वाले की आध्यात्मिक उन्न्ति करने में सहायक होता है।
  5. यह दिमाग को शांत करता है, इसलिए मेडिटेशन करने में मददगार होता है। यह शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखता है।
  6. यह स्टोन मन में प्रसन्न्ता का भाव लाता है। आंतरिक ऊर्जा को प्रबल करता है। जिस व्यक्ति को शरीर में गर्मी की शिकायत हो उसे यह जरूर पहनना चाहिए।
  7. इस स्टोन को गले में पेंडेंट के रूप में, कलाई में ब्रेसलेट के रूप में या अंगुली में अंगूठी के रूप में पहना जा सकता है।
  8. यौन संबंध बनाते समय इस स्टोन को उतारकर रख देना चाहिए। ऐसे समय में यह शरीर से स्पर्श नहीं करना चाहिए।

 

#गड #लक #बढ़त #ह #एकवमरन #सटन #इस #पहनन #स #मल #सकत #ह #इतन #सर #फयद

Leave a Comment